सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

GK trick

Current affair 2020 trick

                        Current affairs ऑस्कर अवार्ड 2020 को याद करने की ट्रिक:- ऑस्कर अवार्ड 2020:-यह ऑस्कर अवार्ड का 92वां संस्करण है, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्टस एंड साइंसेस ने इस ऑस्कर अवार्ड शो को ऑर्गेनाइज किया था। बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड-पैरासाइट बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड-  जोआक्विन फोनिक्स (फिल्म-जोकर) बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड- Renee zellweger(फिल्म-जुड़ी) बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवार्ड-बान्ग joon-ho (फिल्म पैरासाइट) बेस्ट एनीमेटेड फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड-टॉय स्टोरी 4 92 ऑस्कर अवार्ड को याद करने की ट्रिक: - दोस्तों इस ऑस्कर अवार्ड में बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर, आदि का अवार्ड दिया गया हैं तथा ट्रिक भी इसी के अनुसार है- " जो एक्टर - एक्ट्रेस knee पर फ्री डब(साबुन) लगाए वहीं ऑस्कर पाए।" जो एक्टर=जो+एक्टर जो=  जोआक्विन फोनिक्स (फिल्म-जोकर) एक्टर=बेस्ट एक्टर अवार्ड एक्ट्रेस knee=एक्ट्रेस-knee एक्ट्रेस=बेस्ट एक...

भारत की प्रमुख झीलो की ट्रिक

भारत की प्रमुख झीलो  की ट्रिक

भारत की प्रमुख झीलो  की ट्रिक

 

दोस्तों मेरा नाम प्रमोद कुमार है जैसा कि आपको पता है कि मैं इस ब्लॉग में आपके लिए नई-नई जीके ट्रिक्स लाता हूं आज का टॉपिक भारत की प्रमुख झीलें हैं

जिनको मैं आपको ट्रिक के माध्यम से याद करवाने की पूरी कोशिश करूंगा। दोस्तों ट्रिक्स के साथ-साथ मैंने भारत की झीलों के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी है जो आपके लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी।


भारत की प्रमुख झीलो

की ट्रिक



जम्मू-कश्मीर

Trick1- गॉड से मेरा पंगा, जम्मू में नाग-नागिन और गंगा

गॉड=गाडसर

से मेरा= सी-मोरीरी,

पंगा=पोगोंगछो,

जम्मू में=जम्मू-कश्मीर

नाग-नागिन=नागिन,अनंतनाग,बेरीनाग,शेषनाग,

कौसरनाग

गंगा=गंगाबल (गंगाबल में बल का मतलब मानसबल भी निकाल सकते हैं)

वुलर, डल, गाडसर, अनंतनाग, बेरीनाग, शेषनाग लिए


,

कौसरनाग, नागिन, पोगोंगछो, सी-मोरीरी, गंगाबल और

मानसबल


हिमाचल प्रदेश

Trick-2 रेणुका के ताल में मछली

रेणुका=रेणुका

ताल=सूरजताल,चन्द्रताल

मछली=मच्छियाल

भृगु, मच्छियाल, रेणुका, सूरजताल, चन्द्रताल


उत्तराखण्ड

Note-उत्तराखंड के झीलों को याद करना बहुत आसान है क्योंकि उत्तराखंड की जितनी भी झीलें है सब के आखिरी में ताल आता है नीचे उत्तराखंड की झीलों के 

नाम दिए गए हैं-

नैनीताल, डोडीताल, भीमताल, सातताल, देवताल, खुरपाताल, राकसताल और मालाताल नौकुछियाताल,


चंडीगढ़

सुखना झील



राजस्थान

Trick-3  पुष्कर राज मन से आना

              छोले सांबर ना बनवाना


पुष्कर=पुष्कर झील

राज=राजस्थान, राजसमंद( हम समंद से जयसमंद भी ले सकते हैं)

मन=कुचामन

आना=आना सागर(हम सागर से फतेहसागर भी ले सकते हैं)

छोले=पिछौला

सांबर=सांभर झील

ना=नक्की झील

बनवाना=डीडवाना

राजसमंद, जयसमंद, नक्की, सांभर, फतेह सागर,

लूनकरसर, डीडवाना, पिछौला, आना सागर, कुचामन,

ढेबर और पुष्कर


महाराष्ट्र

लोनार और पोवई


कर्नाटक

बेलान्दुर


केरल

बेम्बानाड और अष्टमुदी


सिक्किम

सोंगमा

उड़ीसा

,चिल्का


मणिपुर

लोकटक


तेलंगाना

हुसैन सागर और नागार्जुन सागर


आंध्र प्रदेश

कोलेरू और पुलिकट


तमिलनाडु

कोडाइकनाल और कालीवेली



हरियाणा

सूरजकुण्ड



भारत की सबसे बड़ी झील चिल्का झील है | चिल्का झील उड़ीसा राज्य में स्थित चिल्का एक लैगून झील है, जिसके कारण इसका जल खारा होता है |


पुलिकट झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है |


कभी-कभी समुद्री अवसादों के कारण लैगून झीलों का मुहाना अवरूद्ध हो जाता है,ऐसी स्थिति में लैगून झीलों का सागर से सीधा संपर्क नहीं रह जाता है |

उदाहरण के लिए- गोदावरी एवं कृष्णा नदी डेल्टा के बीच स्थित कोलेरू झील |


लैगून झीलों की स्थिति इस प्रकार है -


झील

राज्य


चिल्का


उड़ीसा


कोलेरू और पुलिकट


आंध्र प्रदेश


बेम्बानाड और अष्टमुदी

केरल



दोस्तों अब हमारी चौथी trick  लैगून झीलों के बारे में है कि लैगून झील कौन कौन से राज्य में है।


Trick4       अष्ट बंबू के ऊंची कील

            अंधे को जाना पुलिकट झील

अष्ट बंबू के=अष्ट+बंबू+के

अष्ट=अष्टमुदी

बंबू=बेम्बानाड

के=केरल

व्याख्या:-केरल में अष्टमुदी और बेम्बानाड नाम की लैगून झीलें हैं।

ऊंची=ऊं+ची

ऊं=उड़ीसा

ची=चिल्का झील

व्याख्या:-उड़ीसा में चिल्का झील एक लैगून झील है।


अंधे को जाना पुलिकट झील=अंधे+को+जाना+पुलिकट झील

अंधे=आंध्र प्रदेश

को=कोलेरू

जाना=साइलेंट

पुलिकट झील=पुलिकट झील

व्याख्या=आंध्र प्रदेश में कोलेरू तथा पुलिकट झील लैगून झीलें है।

कोलेरू झील कृष्णा और गोदावरी नदियों के बीच में स्थित है। पुलिकट झील आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्य के सीमाई तट पर स्थित है |


पुलिकट झील में ही श्रीहरिकोटा द्वीप स्थित है, जिस पर 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान' द्वारा स्थापित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र स्थित है |


बेम्बानाड झील में एक द्वीप स्थित है, जिसे वेलिंगटन द्वीप कहते हैं | केरल में नौकायान प्रतियोगिता बेम्बानाड झील में वेलिंगटन द्वीप से ही आयोजित होती है।केरल की लैगून झीलों को स्थानीय रूप से कयाल कहते हैं |


भारत की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील वुलर झील जम्मू-कश्मीर राज्य में स्थित है। झेलम नदी, बेरीनाग झील से निकलकर श्रीनगर में वुलर झील से होकर गुजरती है।


गोखुर झील का निर्माण नदियों द्वारा किया जाता है, दूसरे शब्दों में झेलम नदी ने ही वुलर झील का निर्माण किया है | वुलर झील एक गोखुर झील का उदाहरण है |


वुलर झील के निर्माण में विवर्तनीक क्रिया का भी प्रभाव है | पृथ्वी के भीतर होने वाली आन्तरिक क्रिया को विवर्तनीक क्रिया कहते हैं |


राजस्थान राज्य की अधिकतर झीलें लवणीय हैं | राजस्थान राज्य की झीलों का निर्माण पवनों द्वारा हुआ है |राजस्थान की झीलों का लवणीय होना यह प्रमाणित

करता है, कि यहाँ पर कभी टेथिस सागर रहा होगा जो अब एक अवशेष के रूप में बचा है, इसलिए इन झीलों

का पानी खारा है | 


महाराष्ट्र राज्य में स्थित लोनार झील ज्वालामुखी क्रियाओं के द्वारा निर्मित झील है ज्वालामुखी क्रियाओं के द्वारा निर्मित झील को क्रेटर झील कहते हैं |


पूर्वोत्तर भारत की ताजे पानी की सबसे बड़ी झील लोकटक झील है, यह मणिपुर राज्य में स्थित है।


मणिपुर राज्य में केबुल लामजाओ नामक एक तैरता हुआ राष्ट्रीय पार्क स्थित है |


मानव निर्मित (कृत्रिम) झीलें

चम्बल नदी का पानी रोककर तीन कृत्रिम झीलें बनाई गयी हैं -


Trick5- राज का गम

राज=राजस्थान

राज=रा+ज

रा=राणा प्रताप सागर झील

ज=जवाहर सागर झील

व्याख्या:-राजस्थान में जवाहर सागर झील तथा राणा प्रताप सागर झील इन दोनों झीलों को चंबल नदी का पानी रोक कर  कृत्रिम झीले  बनाया गया है।

का=कृत्रिम झील

गम=ग+म

ग=गाँधी सागर झील

म=मध्य प्रदेश

व्याख्या:-मध्यप्रदेश में गांधी सागर झील एक कृत्रिम मानव निर्मित झील है।


मध्य प्रदेश- गाँधी सागर झील

राजस्थान-जवाहर सागर झील और राणा प्रताप सागर झील।




भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील गोविन्द सागर झील है, जोकि सतलज नदी पर हिमाचल प्रदेश में स्थित है |


तेलंगाना राज्य में दो कृत्रिम झीलें हैं -

Trick-6 नीम का तेल कृष्णा-नाग का खेल

नीम=नी+म

नी= निजाम सागर झील

म=मंजीरा या मंजरा नदी पर (गोदावरी की सहायक नदी

है जो दक्षिण की ओर से आकर मिलती है |)

का=कृत्रिम झील

तेल=तेलंगाना

कृष्णा-नाग=कृष्णा+ नाग

कृष्णा=कृष्णा नदी

नाग=नागार्जुन सागर झील

खेल=साइलेंट

निजाम सागर झील- मंजीरा या मंजरा नदी पर (गोदावरी की सहायक नदी है जो दक्षिण की ओर से आकर मिलती है |)

नागार्जुन सागर झील-कृष्णा नदी का जल रोककर



उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा पर गोविन्द वल्लभ पंत नामक कृत्रिम झील है | गोविन्द वल्लभ पंत कृत्रिम झील रिहन्द नदी का पानी रोककर बनायी गयी है |



रिहन्द नदी सोन नदी की सहायक नदी है, जो छत्तीसगढ़ राज्य में अमरकंटक पठार से निकलकर पटना के समीप गंगा नदी से मिल जाती है |


गोविन्द वल्लभ पंत झील का जो भाग उत्तर प्रदेश में है, वह उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र जिले के अंतर्गत है |


तमिलनाडु राज्य में कावेरी नदी का जल रोककर स्टेनले झील का निर्माण किया गया है |



दोस्तों आज  मैंने भारत की झीलों का पूरा चैप्टर समाप्त करने की पूरी कोशिश की है और मैंने यह भी कोशिश की है सभी इंपोर्टेंट झीलें आपको ट्रिक्स के माध्यम से याद करवा पाऊं।अगर आपको लगता है कि मेरी इस पोस्ट से आपको फायदा होगा तो आप मेरी पोस्ट को एक लाइक करें और शेयर करें और कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं कि आपको मेरा काम कैसा लगा। दोस्तों मेरा एक यूट्यूब चैनल "easyGktricks"के नाम से है जिसमें मैं अपनी   इन्हीं जीके ट्रिक्स को एक्सप्लेन करता हूं। आप चाहो तो मेरे यूट्यूब चैनल में भी विजिट कर सकते हैं।

धन्यवाद!  









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारतीय राज्यों के लोक नृत्य

भारत  के लोक नृत्य की ट्रिक  trick1:-असम राज्य के लोक नृत्य की ट्रिक :-            नाग साथ खेले विधवा बहु।                       नाग = नाग नृत्य            साथ = सतरिया            खेले =खेल गोपाल             बहु =बिहू trick 2:-पश्चिमबंगाल के लोक नृत्य              गंभीर का ढोंगी पश्च्याताप                      गंभीर = गंभीरा               का = काठी               ढोंगी =ढाली ...

विटामिन के रासायनिक नाम याद करने की ट्रिक

science special विटामिन्स के रसायनिक नाम याद करने की ट्रिक रथ में रानी परी को  एक टॉफी दो व्याख्या :-रथ =र +थ                  र = रेटिनॉल =विटामिन A                 थ  =थायमिन =विटामिन बी 1           रानी    =रा +नी               रा   =राइबोफ्लाविन =विटामिन बी 2               नी  = निकोटिनॉमिड =विटामिन बी 5            परी  = पिरीडोक्शन = विटामिन बी 6             को =  कोबालेमीन =विटामिन बी 12          एक  =  ए +क      ...

भारत के जनजातियों को याद करने की ट्रिक

                            भारत की जनजातियाँ    ट्रिक :- गुजरात की जनजातियाँ डॉ०  भीले बंजारे ने कोहली को तोड़ दिया पटक दिया  व्याख्या :- डॉ० = डाफर                  भीले =भील                   बंजारे =बंजारा                   कोहली =कोली                तोड़दिया =तोड़िया              पटकदिया = पटेलिया ट्रिक :-हिमाचल प्रदेश की जनजाति   हिमाचल की गुड्डी, कनोरा लाहौर गयी    व्याख्या:- हिमाचल=हिमाचलप्रदेश       ...