सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

GK trick

Current affair 2020 trick

                        Current affairs ऑस्कर अवार्ड 2020 को याद करने की ट्रिक:- ऑस्कर अवार्ड 2020:-यह ऑस्कर अवार्ड का 92वां संस्करण है, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्टस एंड साइंसेस ने इस ऑस्कर अवार्ड शो को ऑर्गेनाइज किया था। बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड-पैरासाइट बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड-  जोआक्विन फोनिक्स (फिल्म-जोकर) बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड- Renee zellweger(फिल्म-जुड़ी) बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवार्ड-बान्ग joon-ho (फिल्म पैरासाइट) बेस्ट एनीमेटेड फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड-टॉय स्टोरी 4 92 ऑस्कर अवार्ड को याद करने की ट्रिक: - दोस्तों इस ऑस्कर अवार्ड में बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर, आदि का अवार्ड दिया गया हैं तथा ट्रिक भी इसी के अनुसार है- " जो एक्टर - एक्ट्रेस knee पर फ्री डब(साबुन) लगाए वहीं ऑस्कर पाए।" जो एक्टर=जो+एक्टर जो=  जोआक्विन फोनिक्स (फिल्म-जोकर) एक्टर=बेस्ट एक्टर अवार्ड एक्ट्रेस knee=एक्ट्रेस-knee एक्ट्रेस=बेस्ट एक...

जनजातीय या आदिवासी विद्रोह को याद करने की ट्रिक:-

 




दोस्तों मेरा नाम प्रमोद कुमार है आज मैंने आपके लिए इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण विद्रोह की ट्रिक  बनाई है जिसमें कुछ जनजाति /आदिवासी विद्रोह की तथा किसान विद्रोह की जानकारियां है जिसमें हमें यह पता चलेगा कि किस विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था। आशा करता हूं यह ट्रिक आपको अच्छी लगेगी।


जनजातीय अथवा आदिवासी विद्रोह


जनजातीय अथवा आदिवासी विद्रोह

विद्रोह का नेता

कॉल विद्रोह (छोटा नागपुर--1820-1827)

बूद्ब भगत

रामोसी विद्रोह (1822-1829)

चित्रर सिंह

भूमिज विद्रोह (मान भूमि) 1832-1833

गंगा नारायण

संथाल विद्रोह (राज महल) 1855-1856

संथाल विद्रोह-

1855-56 में यह विद्रोह हुआ। संथाल आदिवासियों का विद्रोह आदिवासी विद्रोहों में सर्वाधिक जबरदस्त था। यह विद्रोह मुख्यतः भागलपुर से राजमहल के बीच केन्द्रित था। संथाल लोगों ने भूमिकर अधिकारियों के हाथों दुर्व्यवहार, पुलिस के दमन,जमींदारों-साहूकारों की वसूलियों के विरुद्ध अपना रोष प्रकट करते हुए विद्रोह किया।


इस समय गैर आदिवासियों को जो आदिवासियों के क्षेत्र में प्रवेश कर उनके साथ ज्यादतियां किया करते थे को दिक्नाम से संबोधित किया गया।

संथाल विद्रोह को सिद्धू और कान्हू नामक दो संथालों ने अपना नेतृत्व प्रदान किया। सिद्धू, कान्हू ने घोषणा की कि ठाकुर जी(भगवान) ने उन्हें आदेश दिया है कि वे आजादी के लिए अब हथियार उठा लें।




सिद्धू व कान्हू

अहोम विद्रोह (1828)

गोमधर कुंवर

खासी विद्रोह (1829-1833)

तिरूत सिंह

काच्छऻ नागा विद्रोह (1882)

संभूदेन

जेलियाऺग आंदोलन 1932

जदोनांग व रानी गौडिनलिपु





जनजातीय या आदिवासी विद्रोह को याद करने की ट्रिक:-


ट्रिक 1--सिद्धू ने बुद्धू को चिरा गंगा भूमि में

सिद्धू =सिद्धू व कान्हू

स=संथाल विद्रोह

व्याख्या:-यहां पर हमने सिद्धू का 'स' अक्षर से संथाल विद्रोह लिया है अतः पूरी व्याख्या यह होती है कि संथाल विद्रोह का नेतृत्व सिद्धू व  कान्हू ने किया था।


बुद्धू को=बुद्धू+को

बुद्धू=बूद्ब भगत

को= कोल विद्रोह

व्याख्या:-अतः कोल विद्रोह का नेतृत्व बूद्ब भगत

ने किया था।


चिरा=चि+रा

चि=चित्रर सिंह

रा=रामोसी विद्रोह

व्याख्या:-रामोसी विद्रोह का नेतृत्व चित्रर सिंह ने किया था।


गंगा भूमि में=गंगा+भूमि+में

गंगा=गंगा नारायण

भूमि=भूमिज विद्रोह (मान भूमि विद्रोह)

में=साइलेंट

व्याख्या:-भूमिज विद्रोह का नेतृत्व गंगा नारायण ने किया था।



ट्रिक 2---गोआ का ज्यादा तीखा ना खा सका।

गोआ=गो+आ

गो=गोंमधर कुंअर

आ=अहोम विद्रोह

व्याख्या:-अहोम विद्रोह का नेतृत्व गोंमधर कुंअर

ने किया था।


ज्यादा=जदोनांग व रानी गौडिनलिपु

ज=जेलियाऺग आंदोलन

व्याख्या:-हमने ज्यादा शब्द से जदोनांग व रानी गौडिनलिपु का अर्थ निकाला तथा ज्यादा के ज से जेलियाऺग आंदोलन का अर्थ निकाला। अर्थात जेलियाऺग आंदोलन का नेतृत्व जदोनांग व रानी गौडिनलिपु

ने किया था।


तीखा=ति+खा

ति=तिरूत सिंह

खा=खासी विद्रोह

व्याख्या:-खासी विद्रोह का नेतृत्व तिरुथ सिंह ने किया था।


सका=स+का

स=संभूदेन

का=काच्छऻ नागा विद्रोह (1882)

व्याख्या:-काच्छऻ नागा विद्रोह (1882) का नेतृत्व संभूदेन ने किया था।



दोस्तों आपने अभी जो ट्रिक पढ़ी है  वह जनजाति विद्रोह से संबंधित थी अब हम किसान विद्रोह से संबंधित ट्रिक पढ़ेगे।


किसान विद्रोह



फकीर विद्रोह (1776-77)

मंजनूशाह व  चिरागअली शाह

रंगपुर विद्रोह (1783)

नरुद्दीन व धीरज नारायण

पालीगरो का विद्रोह (1801-56)

वीर पं कांटट्वाम्मान

पागलपंथी विद्रोह (1825-33)

टीपू

नील आंदोलन (1859-60)

दिगंबर विश्वास व विष्णु विश्वास

कूका आंदोलन (1872-90)

बाबा राम सिंह कूका

पावना विद्रोह (1873-76)

ईशान चंद्र राय व शंभू पाल

टाना भगत आंदोलन (1914-16)

तानाभगत आंदोलन की शुरुआत द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद छोटा नागपुर (बिहार) में हुई। इस आंदोलन को भगत आंदोलन इसलिए कहा गया क्योंकि इसका नेतृत्व आदिवासियों के बीच के उन लोगों ने किया जो फकीर या धर्माचार्य थे।


यह आंदोलन एक प्रकार से संस्कृतिकरण आंदोलन था। इन आदिवासी आंदोलनकारियों के बीच गांधीवादी कार्यकर्ताओं ने अपने रचनात्मक कार्यों के साथ घुसपैठ की।

इस आंदोलन को जान्ना भगत,बलराम भगत,देवमेनिया भगत ने अपना नेतृत्व प्रदान किया।

जान्ना भगत आंदोलन की दरों में ऊंची वृद्धि और चौकीदारी कर के विरुद्ध भी आंदोलन किया।




जान्ना भगत







ट्रिक 3:-भगत कुका पार्टी में पका।


भगत=टाना भगत आंदोलन (1914-16)

भगत=जान्ना भगत

व्याख्या:-टाना भगत आंदोलन (1914-16) का नेतृत्व जान्ना भगत ने किया था।


कुका=कूका आंदोलन (1872-90)

कुका=बाबा राम सिंह कूका

व्याख्या:-कूका आंदोलन (1872-90) का नेतृत्व बाबा राम सिंह कूका ने किया था।


पार्टी=पा+टी

पा=पागलपंथी विद्रोह (1825-33)

टी=टीपू

व्याख्या:-पागलपंथी विद्रोह (1825-33) का नेतृत्व टीपू ने किया था।


पका=प+का

प=पालीगरो का विद्रोह (1801-56)

का=कांटट्वाम्मान अर्थात वीर पं कांटट्वाम्मान

व्याख्या:-पालीगरो का विद्रोह (1801-56) का नेतृत्व वीर पं कांटट्वाम्मान ने किया था।



ट्रिक 4: रेनुधि FM से नीला विष पाई।


रनुधि=र+नु+धि

र=रंगपुर विद्रोह (1883)

नु=नूरुद्दीन

धि=धीरज नारायण

व्याख्या:-रंगपुर विद्रोह (1883) का नेतृत्व नरुद्दीन व धीरज नारायण दोनों ने मिलकर किया था।


FM=F+M

F= फकीर विद्रोह (1776-77)

M=मंजनूशाह व  चिरागअली शाह

व्याख्या:-फकीर विद्रोह (1776-77) का नेतृत्व मंजनूशाह व  चिरागअली शाह दोनों ने मिलकर किया था।


नीला विष=नीला+विष

नीला=नील आंदोलन (1859-60)

विष=विश्वास अर्थात दिगंबर विश्वास न विष्णु विश्वास

व्याख्या:-नील आंदोलन (1859-60) का नेतृत्व दिगंबर विश्वास व  विष्णु विश्वास दोनों ने मिलकर किया था।


पाई=पा+ई

पा=पावना विद्रोह (1873-76)

ई=ईशान चंद्र राय व शंभू पाल

व्याख्या:-पावना विद्रोह (1873-76 का नेतृत्व ईशान चंद्र राय व शंभू पाल दोनों ने मिलकर किया था।



दोस्तों आपको यह चारों ट्रिक्स कैसी लगी आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा अगर यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक व शेयर जरूर करें।

धन्यवाद!















टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारतीय राज्यों के लोक नृत्य

भारत  के लोक नृत्य की ट्रिक  trick1:-असम राज्य के लोक नृत्य की ट्रिक :-            नाग साथ खेले विधवा बहु।                       नाग = नाग नृत्य            साथ = सतरिया            खेले =खेल गोपाल             बहु =बिहू trick 2:-पश्चिमबंगाल के लोक नृत्य              गंभीर का ढोंगी पश्च्याताप                      गंभीर = गंभीरा               का = काठी               ढोंगी =ढाली ...

विटामिन के रासायनिक नाम याद करने की ट्रिक

science special विटामिन्स के रसायनिक नाम याद करने की ट्रिक रथ में रानी परी को  एक टॉफी दो व्याख्या :-रथ =र +थ                  र = रेटिनॉल =विटामिन A                 थ  =थायमिन =विटामिन बी 1           रानी    =रा +नी               रा   =राइबोफ्लाविन =विटामिन बी 2               नी  = निकोटिनॉमिड =विटामिन बी 5            परी  = पिरीडोक्शन = विटामिन बी 6             को =  कोबालेमीन =विटामिन बी 12          एक  =  ए +क      ...

भारत के जनजातियों को याद करने की ट्रिक

                            भारत की जनजातियाँ    ट्रिक :- गुजरात की जनजातियाँ डॉ०  भीले बंजारे ने कोहली को तोड़ दिया पटक दिया  व्याख्या :- डॉ० = डाफर                  भीले =भील                   बंजारे =बंजारा                   कोहली =कोली                तोड़दिया =तोड़िया              पटकदिया = पटेलिया ट्रिक :-हिमाचल प्रदेश की जनजाति   हिमाचल की गुड्डी, कनोरा लाहौर गयी    व्याख्या:- हिमाचल=हिमाचलप्रदेश       ...