सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

GK trick

Current affair 2020 trick

                        Current affairs ऑस्कर अवार्ड 2020 को याद करने की ट्रिक:- ऑस्कर अवार्ड 2020:-यह ऑस्कर अवार्ड का 92वां संस्करण है, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्टस एंड साइंसेस ने इस ऑस्कर अवार्ड शो को ऑर्गेनाइज किया था। बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड-पैरासाइट बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड-  जोआक्विन फोनिक्स (फिल्म-जोकर) बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड- Renee zellweger(फिल्म-जुड़ी) बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवार्ड-बान्ग joon-ho (फिल्म पैरासाइट) बेस्ट एनीमेटेड फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड-टॉय स्टोरी 4 92 ऑस्कर अवार्ड को याद करने की ट्रिक: - दोस्तों इस ऑस्कर अवार्ड में बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर, आदि का अवार्ड दिया गया हैं तथा ट्रिक भी इसी के अनुसार है- " जो एक्टर - एक्ट्रेस knee पर फ्री डब(साबुन) लगाए वहीं ऑस्कर पाए।" जो एक्टर=जो+एक्टर जो=  जोआक्विन फोनिक्स (फिल्म-जोकर) एक्टर=बेस्ट एक्टर अवार्ड एक्ट्रेस knee=एक्ट्रेस-knee एक्ट्रेस=बेस्ट एक...

ब्रह्मपुत्र नदी/ब्रह्मपुत्र नदी की अलग-अलग नामों की ट्रिक

ब्रह्मपुत्र नदी

             ब्रह्मपुत्र नदी 



ब्रह्मपुत्र नदी तीन देशों चीन, भारत और बांग्लादेश से होकर प्रवाहित होती है |

ब्रह्मपुत्र नदी को चार अलग-अलग नामों से जाना जाता है -

चीन के तिब्बत पठार पर

सांग्पो नदी

अरूणाचल प्रदेश में

दिहांग नदी

बांग्लादेश में

जमुना नदी

असम

ब्रह्मपुत्र नदी


ब्रह्मपुत्र नदी के अलग-अलग नामों की ट्रिक:-


"आदि बाज अब चीनी सॉन्ग गाएगा"

 आदि= आ+दि


  आ  = अरुणाचल प्रदेश

  दि   = दिहांग नदी


बाज  = बा+ज


 बा।  = बांग्लादेश

 ज।  = जमुना नदी


अब। = अ+ब


 अ।  = असम

  ब।  =ब्रह्मपुत्र नदी


चीनी सॉन्ग। = चीनी+सॉन्ग


        चीनी। =चीन के तिब्बत पठार पर

      सॉन्ग।  = सांग्पो नदी


ब्रह्मपुत्र नदी हिमालय के उत्तर में तिब्बत के पठार पर स्थित मानसरोवर झील के पास से निकलती है और हिमालय के साथ-साथ पूरब की ओर बहती है| ब्रह्मपुत्र हिमालय की सबसे पूर्वी चोटी नामचाबरवा के समीप दक्षिण की तरफ मुड़कर अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है।


ब्रह्मपुत्र नदी अरूणाचल प्रदेश में वृहद् हिमालय को काटकर एक गहरे महाखड्ड (गॉर्ज) का निर्माण करती है, जिसे हम दिहांग गॉर्ज कहते हैं | ब्रह्मपुत्र नदी जब अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है तो अरुणाचल प्रदेश की दो सहायक नदियाँ दिबांग नदी और लोहित नदी 'ब्रह्मपुत्र नदी' से मिलती हैं, तत्पश्चात ब्रह्मपुत्र नदी असम राज्य के समतल घाटी में प्रवेश कर जाती है |



असम के सदिया से लेकर धुबरी तक ब्रह्मपुत्र नदी से पश्चिम की ओर एक रैम्प घाटी में प्रवाहित होती है | 

इस रैम्प घाटी के उत्तर में हिमालय पर्वत तथा दक्षिण में शिलांग का पठार स्थित है। असम में ब्रह्मपुत्र नदी गुम्फित जलमार्ग बनाती है|  इस गुम्फित जलमार्ग में ब्रह्मपुत्र नदी के बीच में कई नदी द्वीप पाये जाते हैं | इन नदी द्वीपों में माजुली सबसे बड़ा द्वीप है 


NOTE : हाल ही में गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड में माजुली को विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप दर्ज किया गया है |माजुली नदी द्वीप ब्रह्मपुत्र नदी के बीचों-बीच स्थित है,जिसके कारण इसकी भूमि बहुत उपजाऊ है| यहाँ धान की खेती की जाती है |सदिया से धुबरी तक प्रवाहित होने के बाद ब्रह्मपुत्र नदी धुबरी से दक्षिण की ओर अचानक मुड़कर बांग्लादेश में प्रवेश कर जाती है| यहाँ ब्रह्मपुत्र नदी को जमुना नदी के नाम से जाना जाता है |


सिक्किम के जेमू ग्लेशियर के नितामू झील से निकलने वाली तिस्ता नदी बांग्लादेश में जमुना नदी से मिल जाती है | बांग्लादेश में जमुना नदी की धारा पद्मा नदी से मिल 

जाती है और दोनों की संयुक्त धारा पद्मा नदी कहलाती है।


मणिपुर से निकलने वाली बराक नदी जब बांग्लादेश में पद्मा नदी से मिलती है तो इन दोनों नदियों की संयुक्त धारा को मेघना नदी कहते हैं | मेघना नदी की धारा ही बंगाल की खाड़ी में गिरती है।


ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदियाँ इस प्रकार हैं -   

दिबांग, लोहित, धनश्री, सुबनसिरी, दिबांग, लोहित, धनश्री, सुबनसिरी, जियाभरेली, पगलादिया, मानस, तिस्ता, पिथुमारी और संकोश |


Trick- ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियां -


  "डीका ने तिमा के हित के लिए स्वर्ण धन दिया"

डीका।   = डी+ का

     

   डी।    = डिबांग


   का।    = कामेंग


 तिमा।   = ति+मां


   ति  = तिस्ता 


    मां।   = मानस


  हित।   = लोहित


 स्वर्ण।   = स्वर्णधन


  धन।    =। धनसीरी


 दिया।   = देहांग



मानस नदी भूटान से निकलकर असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी से मिल जाती है | सुबनसिरी एक पूर्ववर्ती नदी है, जिसका उद्गम क्षेत्र तिब्बत में है| यह नदी तिब्बत,

अरुणाचल प्रदेश और असम में प्रवाहित होती है |

संकोश नदी उत्तरी भूटान से निकलकर असम और पश्चिम बंगाल के बीच सीमा बनाती हुई असम-बांग्लादेश सीमा के निकट ब्रह्मपुत्र नदी में मिल जाती है |






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारतीय राज्यों के लोक नृत्य

भारत  के लोक नृत्य की ट्रिक  trick1:-असम राज्य के लोक नृत्य की ट्रिक :-            नाग साथ खेले विधवा बहु।                       नाग = नाग नृत्य            साथ = सतरिया            खेले =खेल गोपाल             बहु =बिहू trick 2:-पश्चिमबंगाल के लोक नृत्य              गंभीर का ढोंगी पश्च्याताप                      गंभीर = गंभीरा               का = काठी               ढोंगी =ढाली ...

विटामिन के रासायनिक नाम याद करने की ट्रिक

science special विटामिन्स के रसायनिक नाम याद करने की ट्रिक रथ में रानी परी को  एक टॉफी दो व्याख्या :-रथ =र +थ                  र = रेटिनॉल =विटामिन A                 थ  =थायमिन =विटामिन बी 1           रानी    =रा +नी               रा   =राइबोफ्लाविन =विटामिन बी 2               नी  = निकोटिनॉमिड =विटामिन बी 5            परी  = पिरीडोक्शन = विटामिन बी 6             को =  कोबालेमीन =विटामिन बी 12          एक  =  ए +क      ...

भारत के जनजातियों को याद करने की ट्रिक

                            भारत की जनजातियाँ    ट्रिक :- गुजरात की जनजातियाँ डॉ०  भीले बंजारे ने कोहली को तोड़ दिया पटक दिया  व्याख्या :- डॉ० = डाफर                  भीले =भील                   बंजारे =बंजारा                   कोहली =कोली                तोड़दिया =तोड़िया              पटकदिया = पटेलिया ट्रिक :-हिमाचल प्रदेश की जनजाति   हिमाचल की गुड्डी, कनोरा लाहौर गयी    व्याख्या:- हिमाचल=हिमाचलप्रदेश       ...