सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगस्त, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

GK trick

Current affair 2020 trick

                        Current affairs ऑस्कर अवार्ड 2020 को याद करने की ट्रिक:- ऑस्कर अवार्ड 2020:-यह ऑस्कर अवार्ड का 92वां संस्करण है, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्टस एंड साइंसेस ने इस ऑस्कर अवार्ड शो को ऑर्गेनाइज किया था। बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड-पैरासाइट बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड-  जोआक्विन फोनिक्स (फिल्म-जोकर) बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड- Renee zellweger(फिल्म-जुड़ी) बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवार्ड-बान्ग joon-ho (फिल्म पैरासाइट) बेस्ट एनीमेटेड फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड-टॉय स्टोरी 4 92 ऑस्कर अवार्ड को याद करने की ट्रिक: - दोस्तों इस ऑस्कर अवार्ड में बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर, आदि का अवार्ड दिया गया हैं तथा ट्रिक भी इसी के अनुसार है- " जो एक्टर - एक्ट्रेस knee पर फ्री डब(साबुन) लगाए वहीं ऑस्कर पाए।" जो एक्टर=जो+एक्टर जो=  जोआक्विन फोनिक्स (फिल्म-जोकर) एक्टर=बेस्ट एक्टर अवार्ड एक्ट्रेस knee=एक्ट्रेस-knee एक्ट्रेस=बेस्ट एक...

प्रायद्वीपीय भारत की नदियाँ की विस्तृत जानकारी ट्रिक के साथ

  प्रायद्वीपीय भारत की नदियाँ हिमालय से निकलने वाली नदियों तथा प्रायद्वीपीय भारत के नदियों में अन्तर :- (1) प्रायद्वीपीय भारत की नदियाँ बहुत प्राचीन हैं,जबकि हिमालय की नदियाँ नवीन हैं | हिमालय की नदियाँ अपनी युवावस्था में है, अर्थात् ये नदियाँ अभी भी अपनी घाटी को गहरा कर रही हैं, जबकि प्रायद्वीपीय भारत की नदियाँ अपनी प्रौढावस्था में हैं | इसका तात्पर्य यह है कि प्रायद्वीपीय भारत की नदियाँ अपनी घाटी को गहरा करने का काम लगभग समाप्त कर चुकी हैं और आधार तल को प्राप्त कर चुकी हैं | किसी भी नदी का आधार तल समुद्र तल होता है | (2) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ उत्तर भारत के मैदान में पहुँचकर विसर्पण करती हुई चलती हैं और कभी-कभी ये नदियाँ विसर्पण करते हुए अपना रास्ता बदल देती हैं | उदाहरण के लिए- कोसी नदी | जबकि प्रायद्वीपीय भारत की नदियाँ कठोर पठारीय संरचना द्वारा नियंत्रित होने के कारण विसर्पण नहीं कर पाती हैं | प्रायद्वीपीय भारत की नदियों का मार्ग लगभग निश्चित होता है, अर्थात् उद्गम से लेकर मुहाने तक अपनी घाटी पर ही प्रवाहित होती हैं | प्रायद्वीपीय भारत की नदियाँ अपने उद्गम से लेकर मुहाने...

ब्रह्मपुत्र नदी/ब्रह्मपुत्र नदी की अलग-अलग नामों की ट्रिक

               ब्रह्मपुत्र नदी  ब्रह्मपुत्र नदी तीन देशों चीन, भारत और बांग्लादेश से होकर प्रवाहित होती है | ब्रह्मपुत्र नदी को चार अलग-अलग नामों से जाना जाता है - चीन के तिब्बत पठार पर सांग्पो नदी अरूणाचल प्रदेश में दिहांग नदी बांग्लादेश में जमुना नदी असम ब्रह्मपुत्र नदी ब्रह्मपुत्र नदी के अलग-अलग नामों की ट्रिक:- "आदि बाज अब चीनी सॉन्ग गाएगा"  आदि= आ+दि   आ  = अरुणाचल प्रदेश   दि   = दिहांग नदी बाज  = बा+ज  बा।  = बांग्लादेश  ज।  = जमुना नदी अब। = अ+ब  अ।  = असम   ब।  =ब्रह्मपुत्र नदी चीनी सॉन्ग। = चीनी+सॉन्ग         चीनी। =चीन के तिब्बत पठार पर       सॉन्ग।  = सांग्पो नदी ब्रह्मपुत्र नदी हिमालय के उत्तर में तिब्बत के पठार पर स्थित मानसरोवर झील के पास से निकलती है और हिमालय के साथ-साथ पूरब की ओर बहती है| ब्रह्मपुत्र हिमालय की सबसे पूर्वी चोटी नामचाबरवा के समी...

सिंधु नदी/झेलम नदी/चेनाब नदी/

  सिंधु नदी सिंधु नदी 'सिंधु नदी तंत्र' की प्रमुख नदी है | सिंधु नदी ब्रह्मपुत्र नदी के बाद भारत में प्रवाहित होने वाली दूसरी सबसे बड़ी नदी है | Note - भारत में प्रवाहित होने वाली छ: सबसे लम्बी नदियों का क्रम इस प्रकार है - . क्रम       नदी     लंबाई   १) ब्रह्मपुत्र 2900 किमी.   २)   सिंधु 2880 किमी.   ३) गंगा 2525 किमी.   ४) सतलज 1500 किमी.   ५) गोदावरी 1465 किमी. (दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी) |   ६) यमुना 1385 किमी. सिंधु नदी तिब्बत के मानसरोवर झील के समीप चेमायुंगडुंग ग्लेशियर से निकलकर जम्मू-कश्मीर राज्य में प्रवेश करती है |सिंधु नदी जम्मू-कश्मीर राज्य में लद्दाख और जास्कर श्रेणियों के मध्य होते हुए उत्तर- पश्चिम दिशा में प्रवाहित होती है | 'लेह' सिंधु नदी के तट पर लद्दाख और जास्कर श्रेणियों के मध्य बसा हुआ है | सिंधु नदी गिलगिट के समीप गहरे गॉर्ज का निर्माण करती है, जिसे सिंधु गॉर्ज कहते हैं गिलगिट के समीप ही सिंधु नदी दक्षिण की ओर मुड़ती है और पाकिस्तान में प्रवेश कर जाती है। झेलम नदी- » झेलम नदी जम्म...

भारतीय नदियों की सहायक नदियां trick

  Top-5 भारतीय नदियों की सहायक नदियां trick Trick-1  गोदावरी की सहायक नदियों की trick-  इंद्र के प्राण पर बैन मंजूर है इंद्र- इंद्रावती           प्राण- प्राणहिता           पर  - पैनगंगा          बैन  -  वैनगंगा, वर्धा        मंजूर - मंजूरी      Trick-2   कृष्णा नदी की सहायक नदियां की ट्रिक         भीम तू प्रभा को 5 किलो दूध देना        भीम- भीमा        तू    - तुंगभद्रा       प्रभा  - घटप्रभा, मालप्रभा      को   -  कोयना   5 (पांच)- पंचगंगा    किलो  - कृष्णा नदी   दूध।     - दूधगंगा    Trick-3 महानदी...

गंगा नदी तंत्र की विस्तृत जानकारी with trick

  'गंगा नदी तंत्र भारत में सबसे बड़ा नदी तंत्र 'गंगा नदी तंत्र' है | भारत में सबसे बड़ा जल ग्रहण क्षेत्र गंगा नदी का है | गंगा नदी दो देशों से होकर प्रवाहित होती है - भारत और बांग्लादेश | गंगा नदी का निर्माण उत्तराखण्ड में दो नदियों के संयुक्त धाराओं के मिलने से होता है ये दो धारायें हैं - भागीरथी नदी और अलकनंदा नदी | भागीरथी नदी उत्तराखण्ड में उत्तरकाशी जिले में गोमुख के निकट गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है और अलकनंदा नदी 'सतोपथ ग्लेशियर' से निकलती है | भागीरथी और अलकनंदा नदियां देव प्रयाग में मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती हैं। अलकनंदा नदी - अलकनंदा नदी का निर्माण दो नदियों के संयुक्त धाराओं के मिलने से होता है - धौली गंगा नदी और विष्णु गंगा नदी | धौली गंगा नदी और विष्णु गंगा नदी सतोपथ हिमानी से निकलती हैं | ये दोनों नदियां विष्णु प्रयाग में आपस में मिल जाती हैं | धौली गंगा नदी और विष्णु गंगा नदी विष्णु प्रयाग में मिलकर अलकनंदा नदी का निर्माण करती है। विष्णु प्रयाग से आगे कर्ण प्रयाग में पिण्डार नदी अलकनंदा नदी से आकर मिलती है। रूद्र प्रयाग में अलकनंदा नदी से मन्द...